बढ़ते कोरोना मामले खड़ा कर सकते है बड़ा खतरा, 24 घंटों में फिर सामने आया भयावह आंकड़ा
बढ़ते कोरोना मामले खड़ा कर सकते है बड़ा खतरा, 24 घंटों में फिर सामने आया भयावह आंकड़ा
Share:

कोरोना की तीसरी की आहट के बीच भारत में कोरोना के बीते 24 घंटों में कोरोना के 41,831 नए केस सामने आए, तो वहीं 541 रोगियों की मौत हो गई. इसके अतिरिक्त बीते 24 घंटों में 39,258 मरीज स्वस्थ भी हुए है. रिकवरी दर वर्तमान में 97.36 प्रतिशत है. वही इस समय कोरोना से केरल सबसे अधिक प्रभावित है, जहां पांच दिन से निरंतर 20 हजार से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को यहां 20,624 केस दर्ज किए गए। यहां 80 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब सक्रीय मामलों की संख्या 1,64,500 हो गई है। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार सम्पूर्ण साप्ताहिक लॉकडाउन रखा गया है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छूट दी गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में:-
पिछले 24 घंटे में कुल नए केस: 41,831 
पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,258
पिछले 24 घंटे में कुल मौतें: 541 
इलाज करा रहे मरीज: 410952
अब तक ठीक हुए: 3,08,20,521
अब तक कुल मौतें: 4,24,351

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध:-
देश के 8 प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा तथा पुडुचेरी सम्मिलित हैं। यहां बीते लॉकडाउन जैसे ही सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अफगानिस्तान में बढ़ा बाढ़ का कहर, अब तक 100 से अधिक लोगों की हुई मौत

2 दोस्तों के कारण आज मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस

कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कोयंबटूर में फिर बढ़ सकती है सख्तियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -