नौसिखिया CM हैं तेजस्वी यादव

नौसिखिया CM हैं तेजस्वी यादव
Share:

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पटना उच्च न्यायालय ने नौसिखिया बताया है। दरअसल इस मामले में न्यायालय ने एक आदेश जारी किया था जिसमें न्यायाधीश ने इस तरह की बात कही। मामला राज्य की राजधानी पटना में पदस्थ सहायक इंजीनियर अरविंद कुमार सिंह का स्थानांतरण जल्दबाजी में करने को लेकर सामने आया था। दरअसल कांग्रेस विधायक अमित टुन्ना ने इंजीनियर अरविंद कुमार सिंह की लिखित शिकायत कर दी और फिर उनका स्थानांतरण कर दिया गया। मगर इस आदेश के खिलाफ इंजीनियर अरविंद कोर्ट चले गए।

ऐसे में उच्च न्यायालय ने इस तरह की टिप्पणी कर दी है। अरविंद कुमार सिंह की ओर से न्यायालय ने बिहार सरकार के स्थानांतरण करने के लिए संकल्प की दलील दी गई। जिसमें यह बात रखी गई कि 3 साल से पहले किसी अभियांत्रिक का तबादला नहीं हो सकता है। इतना ही नहीं विधायक की अनुशंसा पर स्थानांतरण नहीं हो सकता है।

यदि ऐसा होता है तो ट्रांसफर करने वाले पर कार्रवाई की जाना चाहिए। इस मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ने इस तरह का स्थानांतरण होने के बाद विरोध के स्वर तेज कर दिए।

कांग्रेस विधायक की लाशों के साथ सेल्फी, मचा बवाल

कैफ ने किया आत्मसमर्पण, न्यायिक...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -