महाराष्ट्र में सामने आए 5011 नए मामले, 17,57,500 के पार हुआ आंकड़ा
महाराष्ट्र में सामने आए 5011 नए मामले, 17,57,500 के पार हुआ आंकड़ा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। बीते 24 घंटे में 5,011 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब प्रदेश में बीते बुधवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17,57,520 हो चुकी है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। एक बयान जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि, 'प्रदेश में संक्रमण से 100 और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 46,202 हो गई है।'

इसी के साथ यह भी स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि, 'प्रदेश में सफल इलाज के बाद 6,608 मरीजों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे राज्य में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,30,111 हो चुकी है।' इसी के साथ अधिकारियों का यह भी कहना है कि प्रदेश में फिलहाल 80,221 मरीजों का इलाज जारी है। जी दरअसल मुंबई शहर में कोविड-19 के 871 नए मरीज सामने आए हैं और इसके बाद से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,71,531 हो चुकी है।

इस शहर में 16 और मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हो जाने से इस महामारी से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,615 हो चुकी है। वहीं बात करें पुणे की तो यहाँ संक्रमण के 339, ठाणे में 173, नासिक में 194 जबकि नागपुर में 269 नए मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में मंदिर खुलने पर छिड़ा विवाद, शिवसेना बोली- 'बीजेपी का का सिर घूम गया है'

कोविड-19 से दिल्ली में 1 दिन में हुई 131 मरीजों की मौत, आज है सर्वदलीय बैठक

क्या है आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -