योग की परीक्षा पास करने पर कैदियों की सजा होगी 3 महीने कम
योग की परीक्षा पास करने पर कैदियों की सजा होगी 3 महीने कम
Share:

मुंबई : योग के सख्ती से पालन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक अनोखा उपाय ढूंढा है। इसके तहत महाराष्ट्र के जेलों में बंद कैदियों की सजा 3-4 महीने कम हो सकती है। इसके लिए कैदियों को योग की परीक्षा पास करनी होगी। राज्य में जेल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूषण उपाध्याय ने कबताया कि पुलिस निदेशक को 3 महीने की सजा माफ करने का अधिकार है।

उपाध्याय का कहना है कि योग इंसान को दिमागी और शारीरिक रुप से मजबूत बनाता है। जेल में कैदियों को पहले ही नियमित योग कराया जाता है, लेकिन अब इसे पाठ्यक्रम के तौर पर शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। उपाध्याय ने कहा कि अब ऐसा प्रयास किया जा रहा है जिससे कैदियों की परीक्षा ली जाएगी फिर नंबरों के आधार पर उन्हें 5 दिन से लेकर 3 महीने तक की सजा माफी दी जाएगी।

इससे कैदियों को सुधरने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही वो हालात से लड़ने में भी सक्षम होंगे। आम तौर पर कैदी जेल के माहौल में खुद को ढाल नही पाते है और चिढ़चिढ़े हो जाते है। जिससे उनमें मार पीट करने की प्रवृति बढ़ जाती है। महाराष्ट्र में जेलों की कुल संख्या 53 है और इसमें 29 हजार के करीब कैदी बंद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -