यूपी के विधानसभा चुनाव में  बनेगी कांग्रेस की सरकार
यूपी के विधानसभा चुनाव में बनेगी कांग्रेस की सरकार
Share:

लखनऊ : कांग्रेस उत्तरप्रदेश चुनाव की कैंपेनिंग में रमी हुई नज़र आ रही है। इस दौरान उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि उन्हें इस बात के स्पष्ट संकेत मिले हैं कि यूपी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही सत्ता में काबिज होगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने यह भी कहा कि कांग्रेस के चुनाव अभियान और उसकी रैली व सभाओं में लोग जुट रहे हैं। उनकी तादाद बहुत अधिक है। उत्तरप्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी होगी। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पार्टी के चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही उत्तरप्रदेश के लोगों के लिए बेहतर कार्य कर सकती है। दूसरी ओर पार्टी चुनाव अभियान समिति के मुखिया संजय सिंह ने मंडल प्रभारियों से 10 अगस्त तक प्रत्येक जिले और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार अभियन समिति बनाने का निर्देश दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -