कांग्रेस ने दिल्ली की गढ्ढों भरी सड़कों पर उतारा मगरमच्छ
कांग्रेस ने दिल्ली की गढ्ढों भरी सड़कों पर उतारा मगरमच्छ
Share:

नई दिल्ली : गढ्ढों पर घिरी दिल्ली सरकार का विरोध करने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने अलग रास्ता निकाला है। राजधानी में गढ्ढों में गिरने से हो रही मौतों ता विरोध करने के लिए कांग्रेस, ने मुनीरका चौराहा पर बने गढ्ढे में मगरमच्छ उतार दिया। सच का नहीं बल्कि मगरमच्छ का पुतला। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली की सड़कें जानलेवा हो गई है और गड्ढों पर इतना पानी भर जाता है कि कुछ दिन बाद इसी तरह असली मगरमच्छ भी आ जाएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

विरोध जताते हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस ने कहा कि दो दिन पहले एक युवक की जान दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण चली गई। इस प्रदर्शन में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हिस्सा लिया।

दिल्ली सरकार पर तीखे हमले करते हुए मुखर्जी ने कहा कि सरकार सो रही है। एक व्यक्ति मर गया औऱ सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कांग्रेस एक नंबर जारी कर दिल्ली सरकार की नींद तोड़ेगी। प्रदर्शन के कारण मुनीरका चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।

AAP विधायकों ने ही केजरीवाल की बोलती बंद कर रखी है

BJP संसदीय दल ने स्वीकारा आनंदी बेन पटेल का इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -