भारत जोड़ो यात्रा में एक और मौत, राहुल के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन
भारत जोड़ो यात्रा में एक और मौत, राहुल के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन
Share:

अमृतसर: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज देहांत हो गया है। वे राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां वे अचानक बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। वह कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, इसी बीच उनकी धड़कन तेज हो गई।  

रिपोर्ट के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से आरंभ हुई थी। यात्रा सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचने वाली थी, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। उसके बाद शाम 3 बजे यात्रा को फिर से आरंभ होती और शाम 6 बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती। आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था, मगर आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के देहांत के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि आज यात्रा को रोका जाएगा या फिर राहुल गांधी फिर यात्रा में शामिल होंगे।  

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुईं मौतें :-

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे (75) का भी 8 नवंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देहांत हो गया था। वे राहुल गांधी के साथ चल रहे थे और अचानक गिर पड़े, जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, तब तक वे दम तोड़ चुके थे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश पोन्नरमन की 12 नवंबर 2022 को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने से मौत हो गई थी। इसी तरह मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 25 नवंबर को सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा 3 दिसंबर 2022 को मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ के जीरापुर के कांग्रेस कार्यकर्ता 55 वर्षीय मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मांगीलाल भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।  

तू क्या है फिर.., जिन्न है ? राहुल गांधी के 'मैंने खुद को मार डाला' वाले बयान पर ओवैसी का तंज

'ऐसा अंत ईश्वर किसी को भी न दे..', शरद यादव के देहांत को लेकर लालू-नितीश पर भड़के कुशवाहा

शरद यादव के निधन से दुखी हुए लालू, बोले- 'मतभेद कभी कड़वाहट में...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -