'केरल में भाजपा का समर्थन कर रही कांग्रेस..', CPIM नेता ने लगाए गंभीर आरोप
'केरल में भाजपा का समर्थन कर रही कांग्रेस..', CPIM नेता ने लगाए गंभीर आरोप
Share:

कोच्ची:  कन्नूर लोकसभा सीट से CPM उम्मीदवार एमवी जयराजन ने आरोप लगाया कि केरल में कांग्रेस भाजपा समर्थक है और दावा किया कि केरल कांग्रेस प्रमुख भाजपा में शामिल होने के इच्छुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में 39 नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

जयराजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मुख्य दुश्मन भाजपा है। हम बीजेपी पर हमला कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, जो यहां का मुख्य मुद्दा है. केरल में 39 नेता पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं. यहां केरल की वास्तविक स्थिति यह है कि कांग्रेस की राजनीतिक लाइन भी भाजपा समर्थक है। सीएम कांग्रेस के राजनीतिक रवैये पर हमला बोल रहे हैं. जयराजन ने शुक्रवार को दावा किया कि, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष खुद भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, यही वजह है कि सीएम कांग्रेस की नीति पर हमला कर रहे हैं।

इससे पहले, गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष साख पर सवाल उठाया और कहा कि पार्टी "बीजेपी की बी टीम में तब्दील होती जा रही है।" हालाँकि वामपंथी दल और कांग्रेस एक बड़े विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन वे केरल में एक-दूसरे के विरोधी हैं, जहाँ कांग्रेस वर्तमान में UDF गठबंधन के हिस्से के रूप में विपक्ष में है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया , वहीं केरल के सभी 20 निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

2019 के लोकसभा चुनावों में, जबकि कांग्रेस पार्टी ने 15 सीटें जीती थीं, उसके सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने दो सीटें जीती थीं, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने एक और केरल कांग्रेस (एम) ने एक सीट जीती थी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अलाप्पुझा में एक सीट जीती थी।

पंजाब में पहले केक खाने से हुई थी मासूम की मौत, अब चॉकलेट खाने से बिगड़ी 2 बच्चियों की तबीयत

'तेजी से फ़ैल रहा लव जिहाद, हमारे आसपास..', फैयाज ने चाक़ू घोंपकर किया कांग्रेस नेता की बेटी का क़त्ल, पिता ने की भावुक अपील

महाकाल मंदिर में लागू होने जा रहा है ये नया नियम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -