नारायण गुरू की विरासत को अपनाने में लगी है BJP
नारायण गुरू की विरासत को अपनाने में लगी है BJP
Share:

वर्कला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया गया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें अपनी विचारधाराओं के माध्यम से व्यक्तिगत हितसाधन के प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे लोकप्रिय समाज सुधारक नारायण गुरू की विरासत को हथियाने में लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मामले में कहा कि गुरू की शिक्षाओं को सांप्रदायिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास उनके साथ धोखा कहा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवगिरि मठ की 83 वीं वार्षिक तीर्थयात्रा के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वाग्रह, कट्टरता और विविध समाज को बांटकर राजनीतिक शक्ति अर्जित करने का इरादा रखने वाले लोगों और सांप्रदायिक विचारधाराओं ने नारायण गुरू की विरासत हथियाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि नारायण गुरू के ही साथ धोखा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। केरल में नारायण धर्म परिपालना योगम के भाजपा के साथ जुड़ने की पृष्ठभूमि में सोनिया गांधी का बयान बहुत ही महत्वपूर्ण कहा गया है। केरल में आगामी वर्ष में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में एसएनडीपी संगठन को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पिछड़े एझावा समुदाय का संगठन कहा जाता है।

सोनिया गांधी ने कहा कि नारायण गुरू विभिन्न धर्मों का सम्मान करते थे। जिसके कारण उन्होंने अपने अनुयायियों को विभिन्न धर्मों का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका कहना था कि वर्ष 1924 में एर्नाकुलम के अलुवा में धार्मिक संघर्ष से दूर रहने के ही साथ सार्वभौमिक शांति, सौहार्द व विभिन्न धर्मों की समृद्धि को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर नारायण गुरू ने ध्यान दिया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -