'कांग्रेस ने तीनों लोक में किया घोटाला', MP में जमकर बरसे जेपी नड्डा
'कांग्रेस ने तीनों लोक में किया घोटाला', MP में जमकर बरसे जेपी नड्डा
Share:

छिंदवाड़ा: शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन को परिवारवादी एवं भ्रष्टाचारी बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर खूब हमला बोला। उन्होंने निरंतर तीसरी बार प्रचंड जीत के साथ बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया। जेपी नड्डा ने कहा कि जनता का उत्साह देखकर यह भरोसा होता है कि जनता ने मन बना लिया है। एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी एवं प्रचंड बहुमत से 400 पार सीट जीतेगी। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के चलते जनता को विश्वास हो गया था 'एमपी के मन में मोदी हैं तथा मोदी के मन में एमपी है।' पहले राजनीति जाति के आधार पर होती थी। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल डाली है। अब वोट बैंक की राजनीति नहीं विकासवाद की राजनीति होती है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी एवं रूस-यूक्रेन के युद्ध के पश्चात् अमेरिका, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। IMF ने इस बारे में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक 'ब्राइट स्पॉट' है। भारत अर्थव्यवस्था में विश्व में 11वें स्थान पर था, मगर अब माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, घमंडिया गठबंधन के नेताओं को आगामी चुनावों में अपनी स्पष्ट हार से हताशा होकर पीएम नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का सहारा लेना पड़ रहा है। RJD नेता एवं लालू यादव की बेटी ने एक हैरान करने वाला बयान दिया, जिसमें कहा है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वे पीएम नरेंद्र मोदी को जेल भेज देंगे।  

वही कांग्रेस के घोटाले की याद ताजा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सीडब्ल्यूसी, कोयला, 2जी, 3जी, अगस्ता वेस्टलैंड, चावल, चीनी, पनडुब्बी जैसे कई घोटालों में सम्मिलित रही है। कांग्रेस ने कोई भी क्षेत्र नहीं छोड़ा है, बल्कि उन्होंने ज़मीन से लेकर आसमान और यहां तक कि पाताल तीनों लोक में घोटाले किए हैं। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव गोमती रिवरफ्रंट परियोजना, लैपटॉप वितरण घोटाला और अलकतरा घोटाले से जुड़े मामलों में फंसे हुए हैं। RJD नेता लालू यादव पर नौकरियों के बदले जमीन, चारा घोटाले से संबंधित आरोप हैं। उन्होंने कहा, शिक्षकों की भर्ती से जुड़े घोटाले में TMC नेता फंसे हुए हैं। अशोक गहलोत की सरकार पर भर्ती घोटाले में सम्मिलित होने का आरोप है। BRS की नेता के। कविता पर शराब घोटाले में सम्मिलित होने का आरोप है। आम एमडी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले तथा दवा घोटाले से जुड़े आरोपों से जुड़े हैं। हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पी। चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम, लालू यादव, संजय सिंह, यह सभी नेता जमानत पर बाहर हैं।

160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय मासूम, 17 घंटे से चल रहा है रेस्क्यू

'BJP आ गई तो पहले मेरा...', इमरान मसूद के भड़काऊ बयान पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

ईद पर गौरव गोगोई ने अदा की नमाज, CM सरमा बोले- 'ये भक्ति राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान क्यों नहीं दिखाई?'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -