कांग्रेस अध्यक्ष ने वीरभद्र व उनके कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों को किया दिल्ली तलब
कांग्रेस अध्यक्ष ने वीरभद्र व उनके कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों को किया दिल्ली तलब
Share:

नई दिल्लीः कांग्रेस के नेतृत्व में जितने भी राज्य हैं सभी में एक के बाद एक बगावत हो रही हैं और इससे घबरा कर कांग्रेस नेतृत्व ने अब बागियों को दिल्ली तलब करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत वीरभद्र कैबिनेट के लगभग सभी वरिष्ठ मंत्रियों को दिल्ली तलब किया है। दरअसल दो अपैल को ही हिमाचल विस का बजट सत्र समाप्त हो रहा है। सत्र के समाप्ति के ठीक बाद वीरभद्र समेत उनके कैबिनेट के तमाम सहयोगी दिल्ली पहुंच रहे हैं। बीते सोमवार को ही वीरभद्र ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

हिमाचल प्रदेश को लेकर दिल्ली में होने वाली इस बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने वीरभद्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के साथ अन्य मामलों में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मना कर दिया है। दरअसल केंद्रीय इस्पात मंत्री रहते हुए अर्जित की बेहिसाब संपत्ति को जायज ठहराने के लिए वीरभद्र ने जून 2008 में सेब बेचने का करार दिया था।

वीरभद्र पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है जिसके चलते वीरभद्र कैबिनेट का एक गुट वीरभद्र को पद से हटाने के लिए मुखर है। पहले तो  आला कमान वीरभद्र के कद को देखते हुए बागियों को अधिक भाव नहीं दे रहा था लेकिन अरुणाचल, उत्तराखंड, मणिपुर की घटनाओं से सबक लेकर आला कमान ने बागियों को दिल्ली तलाब कर दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -