गौरक्षा पर कांग्रेस ने किए सवाल
गौरक्षा पर कांग्रेस ने किए सवाल
Share:

राजस्थान। जयपुर की हिंगोनिया गौशाला में गायों की मौत का मामला गहरा गया है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि कांग्रेस ने गौ रक्षा के इस मसले पर भाजपा की राज्य सरकार को घेरने की तैयारी की है। कांग्रेस गायों की मौत के मामले में एक रैली निकालने जा रही है। इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा गौशाला प्रबंधन के क्षेत्र में ठीक से कार्य नहीं किया जाता तो राज्य सरकार भी इस इस ओर ध्यान नहीं देती है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जो भजपा और हिंदूवादी संगठन गौरक्षा, मंदिर - मस्जिद और गिरिजाघर के नाम पर विवाद करती है वह गायों की रक्षा पर ध्यान नहीं दे रही।

गौरतलब है कि लापरवाही के चलते हिंगोनिया गौशाला में गायें मर गई थीं। मामला विवादित होने के बाद सरकार ने गायों के लिए चारा भिजवाया था। जिसके बाद गायों की ओर ध्यान दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -