अभिनेत्री रेखा का बंगला बना वाॅर रूम !
अभिनेत्री रेखा का बंगला बना वाॅर रूम !
Share:

नई दिल्ली : आमतौर पर अभिनेत्री रेखा का राजनीति से नाता अधिक सुर्खियों में नहीं आता है। मगर अब यह बात सुर्खियों में है। दरअसल कांग्रेस द्वारा राज्यसभा की मनोनित सांसद रेखा को दिल्ली में 15 गुरूद्वारा बंगला रकाबगंज रोड़ पर आवंटित किया गया है। हालांकि इसका अधिकांशतः उपयोग कांग्रेस द्वारा किया जाता है। यही नहीं यह बंगला कांग्रेस के नए सलाहकार प्रशांत किशोर द्वारा उपयोग किया जा रहा है।

यह बंगला बुधवार तक तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य आनन्द भाष्कर के नाम था लेकिन अब इसे प्रशांत किशोर के नाम कर दिया गया है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता से जब इस बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि पार्टी के हित में और नियमों के अनुसार जो सही होगा वही पार्टी करेगी। कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा कहा गया है कि वार रूम का नाम तो दूसरे लोगों द्वारा दे दिया गया है।

दरअसल यहां पर समन्वय समिति की बैठकों का आयोजन किया जाता है। पार्टी द्वारा आंतरिक सूत्रों द्वारा इस मामले में कहा गया है कि रेखा कांग्रेस से मनोनीत सदस्य हैं। ऐसे में वहां से कार्य करने में पार्टी को किसी भी तरह की परेशानियां नहीं हुई हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए यह बंगला काफी सुविधाजनक है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -