गंदा पानी डालने पर सांप्रदायिक तनाव, स्थिति को किया नियंत्रित
गंदा पानी डालने पर सांप्रदायिक तनाव, स्थिति को किया नियंत्रित
Share:

बुलंदशहर : बुलंदशहर क्षेत्र में देवली गांव में दो गुट आमने - सामने हो गए। यह विवाद एक धर्मस्थल पर कथिततौर पर गंदा पानी डालने को लेकर प्रारंभ हुआ। ऐसे में जब विवाद बढ़ गया तो दोनों संप्रदायों के लोग एकत्रित हो गए और फिर बात बढ़ गई। इस तरह की घटना में करीब एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए।

ऐसे में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों की मौजूदगी में पूजन कार्य हुआ इसके बाद स्थिति कुछ नियंत्रण में आई। मिली जानकारी के अनुसार जब मंदिर का पुजारी साफ - सफाई में लगा था इसी दौरान अन्य समुदाय के कुछ लोगों ने नाली का पानी डालकर मंदिर क क्षेत्र में डालना प्रारंभ कर दिया।

ऐसे में दोनों ही पक्षों में विवाद हुआ। इस घटना के बाद जब विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया तो पुजारी के समर्थन में आए लोगों को चोटें लगीं। करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए लेकिन पुलिस और प्रशासन को सूचना मिलने के बाद उन्होंने हालात संभाल लिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -