राजधानी में हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज हल्के कोहरे के साथ खिली गुनगुनी धूप
राजधानी में हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज हल्के कोहरे के साथ खिली गुनगुनी धूप
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में दोपहर बाद एक बार फिर बारिश हुई। सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप खिली थी। ऐसे में बारिश की उम्मीद कम थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। दोपहर बाद से कुछ इलाकों में तेज और कुछ में हल्की बारिश हुई। बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया साथ ही सर्दी भी बढ़ गई। 

आज नोएडा में सीएम योगी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

फिलहाल ऐसा बना है मौसम

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 26 से 29 जनवरी के बीच शीत लहर चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बारिश हो रही है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार को भी दिल्ली में तेज बारिश हुई थी। जिससे मौसम खुशगवार बन गया था। 

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले करतारपुर कॉरिडोर का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम

आगे ऐसा बना रहेगा मौसम 

गुरूवार शाम तक 003.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं मौसम के बदले मिजाज के बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग की मानें आगामी 3-4 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री गिरने के कारण शीत लहर चलने की संभावना है। 

आज से जयपुर में शुरू हो रहा वार्षिक साहित्य उत्सव, सैकड़ों इतिहासकार लेंगे भाग

मुंबई में होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी

जम्मू कश्मीर: शोपियां ने सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, ऑपरेशन अब भी जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -