योगी के प्रचार ने किया भाजपा के लिए दमदार काम
योगी के प्रचार ने किया भाजपा के लिए दमदार काम
Share:

गुजरात। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार - प्रसार में भाजपा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहायता भी ली थी। ऐसे में यह बात सामने आई है कि जहां भी योगी ने प्रचार किया वहां - वहां भाजपा की सीट बढ़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार करने के दौरान गुजरात में भाजपा को 25 सीटों का लाभ हुआ। कुछ सीटें ऐसी भी रहीं जिन पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ गया।

हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को योगी के प्रचार का लाभ मिला। इस राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 जनसभाऐं की थीं। यहां से सकारात्मक परिणाम सामने आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में 35 जनसभाऐं कीं और विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो हुआ। उन्होंने राम मंदिर की बात की, राहुल गांधी की आलोचना की।

यह भी कहा कि राहुल कहा करते थे मंदिर में छेड़छाड़ होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस को घेरा, विकास के गुजरात माॅडल को बेहतर बताया और वोट की अपील की। गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र की विभागाध्यक्ष व गुजरात चुनाव पर नज़र रखने वाली विनीता पाठक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में सबसे अधिक प्रचार किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रखर हिंदुत्व को लेकर प्रचार प्रसार के काम में लिया गया।

गुजरात में लहराया भगवा,भाजपा को मिली 99 सीटें

गुजरात और हिमाचल के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए

प्रदेश सरकार ने बनाई सामूहिक विवाह करवाने की योजना

भूमाफियाओं पर यूपी सरकार लगाएगी लगाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -