CM सोरेन ने किया झारखंड के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, केंद्र सरकार पर बोला हमला
CM सोरेन ने किया झारखंड के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, केंद्र सरकार पर बोला हमला
Share:

दुमका: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका में मयूराक्षी नदी पर बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया। पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु किया गया है। 198 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल की लंबाई 2.34 किलोमीटर है। दुमका के मकरमपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पुल के बन जाने से दुमका, मसलिया एवं रानेश्वर प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही दुमका समेत संतालपरगना के विकास का नया द्वार खुलेगा। उन्होंने कहा उनकी सरकार ने जनता की दिक्कतों के त्वरित निराकरण करने का संकल्प लिया है। 

कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ केंद्र सरकार सौतेला बर्ताव कर रही है। प्रदेश सरकार की तरफ से कई बार केंद्र से निर्धन लोगों के लिए आवास योजना को लेकर फंड की मांग की जाती रही, किन्तु इसके लिए कोई फंड नहीं प्राप्त हुआ। प्रदेश सरकार अब अपने दम पर झारखंड के 8.50 लाख निर्धन लोगों के लिए अबुआ आवास योजना आरम्भ कर रही है। इसके तहत प्रदेश के योग्य लाभुकों को चिह्नित कर 3 कमरों का आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने निर्धन लोगों के लिए धोती-साड़ी की योजना को बंद कर दी थी। हमारी सरकार ने इसे चालू किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार निर्धन लोगों को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न करने पर चिंतन कर रही है। प्रदेश के किसानों व युवाओं की भी चिंता सरकार कर रही है। सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार प्रदेश के आंदोलनकारियों का सम्मान करती है। लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

'तुम्हारी सुरक्षा कितनी भी चाक चौबंद हो, हमारा एस स्नाइपर ही तुम्हारी जान ले सकता है', मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली धमकी

'अडानी को छुआ, तो हमारे फ़ोन हैक कर लिए..', ख़ुफ़िया अलर्ट मिलने के दावों के बीच राहुल गांधी की प्रेस वार्ता

डार्क वेब पर लीक हुई 81 करोड़ भारतीयों की संवेदनशील जानकारी ! देशभर में मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -