CM शिवराज की फ्लाइट में अचानक आई खराबी, रद्द करना पड़ा हैदराबाद का दौरा
CM शिवराज की फ्लाइट में अचानक आई खराबी, रद्द करना पड़ा हैदराबाद का दौरा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सम्राट विक्रमादित्य उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हैदराबाद जा रहे थे। विमान में अचानक आई खराबी के कारण उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा है। मुख्यमंत्री शिवराज अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद जा रहे थे। शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ स्टेट हैंगर पहुंच गए थे। इस के चलते विमान में तकनीकी खराबी के बारे में उन्हें खबर प्राप्त हुई। कुछ देर इंतजार के बाद वह वापस घर लौट आए। विमान में कोई सुधार नहीं हुआ। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया है।

दरअसल, हैदाराबाद में सम्राट विक्रमादित्य उत्सव समारोह का आयोजन था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम वहां पहले से तय था। उन्होंने जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। ऐन वक्त पर फ्लाइट में खराबी आ गई। तत्पश्चात, दौरा रद्द करना पड़ा है। इसके बाद यह तय हुआ है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलिकॉप्टर में खराबी आ चुकी है। मुख्यमंत्री अभी किराए के हेलिकॉप्टर का उपयोग करते हैं।

कोरोना काल में सरकारी हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसके बाद से वह खराब पड़ा है। अब सरकार नए विमान खरीदने की तैयारी में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद दौरे से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। उन्होंने राज्य के युवक एवं युवतियों से संवाद किया था। इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी में जाकर पौधारोपण किया था। 

हरीश रावत की बिगड़ी तबियत, बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में हुए थे शामिल

'BJP से गठबंधन न करके पछता रहे हैं उद्धव', इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान

'आप राहुल गांधी को पप्पू नहीं कह सकते, वो माननीय संसद हैं..', कांग्रेस नेता को अमित शाह ने दी नसीहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -