इस्लामनगर का नाम बदलकर जगदीशपुर करते ही अब CM शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान
इस्लामनगर का नाम बदलकर जगदीशपुर करते ही अब CM शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान
Share:

भोपाल: हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के समीप स्थित इस्लामनगर (Islamnagar) का नाम बदलकर जगदीशपुर (Jagdishpur) रखा गया था। नाम बदलने के पश्चात् इस गांव का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh) ने दौरा किया और जगदीशपुर नाम की नामपट्टिका का लोकार्पण किया। इस के चलते मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के 308 वर्ष पहले जिस स्थान पर कत्लेआम हुआ था वहां पर अब राजाओं के स्मारक बनाए जाएंगे। इसके माध्यम से जगदीशपुर का खोया हुआ गौरव फिर से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान भी बनाया जाएगा।

वही नाम परिवर्तित होने के पश्चात मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इस के चलते मुख्यमंत्री ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर और स्थानीय विधायक से कहा कि इस गांव का इतना विकास किया जाए कि आने वाले समय में ये गांव एक उदारण के तौर पर जाना जाए। शिलान्यास के बाद संबोधन में मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर में हुए 1715 की घटना का भी जिक्र किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने  26 करोड़ 71 लाख की परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया और ट्विट करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता के 75वें साल में इस्लाम नगर का 308 वर्ष पुराना गौरव लौट रहा है। अब इसे फिर से जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा।

वही भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अभी राजधानी भोपाल में कुछ ऐसे भी नाम हैं जो आने वाले दिनों में बदले जाएंगे। नवाबकाल के जितने भी नाम हैं उनकी पूरी लिस्ट मेरे पास है। उसको लेकर भी पत्र लिखूंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने मांग की है कि जिस प्रकार से वक्फ बोर्ड है उसी प्रकार से सनातन बोर्ड भी बनाया जाए।

वैलेंटाइन डे पर पार्क में बैठे पति-पत्नी की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, हैरान कर देने वाली है वजह

'सड़क दुर्घटनाओं के लिए पैदल चलने वाले लोग भी जिम्मेदार', दिल्ली की कोर्ट ने की ये अहम टिप्पणी

'काला जादू और टोना-टोटका रोकने को बने कानून', HC में दायर हुई याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -