कन्हैया पर मुखर हुए नीतीश, बताया बिहार का बेटा
कन्हैया पर मुखर हुए नीतीश, बताया बिहार का बेटा
Share:

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारेबाजी को लेकर आरोप झेल रहे छात्र नेता कन्हैया कुमार का समर्थन करते आए हैं इस बार भी उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश को असहिष्णुता के मसले से आजादी चाहिए।

देशद्रोह का आरोप लगाने वालों से अधिक तो लोग देशभक्त नज़र आते हैं। कन्हैया ने बिल्कुल सही कहा है। उन्होंने कहा कि देश से स्वतंत्रता नहीं बल्कि देश में स्वतंत्रता की आवश्यकता है। उन्होंने कन्हैया की बातों का समर्थन किया।

दरअसल सीएम नीतीश अपने राज्य की राजधानी पहुंचे। वे नेपाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा की। जब कन्हैया को लेकर उनसे सवाल किए गए तो कहा गया कि कन्हैया के जेल से छूटने पर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके भाषण को सुना तो नहीं लेकिन जानकारी जरूर लगी।

उन्होंने अत्यंत प्रभावशाली भाषण दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि पूंजीवाद और गरीबी से लोगों को मुक्ति चाहिए। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों हेतु केंद्र सरकार ने कुछ भी नहीं किया। चुनाव में सरकार ने उन्हें उपर उठाने की बातें की लेकिन केवल घोषणाऐं ही की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया को गलत तरह से फंसाया गय है। उन्होंने कहा कि वह तो बिहार का बेटा है वह देशद्रोह की बातें कैसे कर सकता  है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -