मदद के लिए CM ने लांच किया पुलिस का मोबाइल App
मदद के लिए CM ने लांच किया पुलिस का मोबाइल App
Share:

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोगो के सामने पुलिस के सिटीजन कॉप मोबाइल ऐप को लांच किया। सीएम ने इस ऐप की काफी प्रशंसा ककी और साथ ही कहा की यह ऐप आम लोगों के लिए बनाया गया है, इसके कारण लोगो में आत्म मनोबल बढ़ेगा। उन्‍होंने ऐप से संबंधित ब्रोशर का विमोचन भी किया। आपको बता दे की इस ऐप को इंदौर के राकेश जैन की संस्था सिटीजन कॉप फाउंडेशन ने तैयार किया है।

इस मौके पर गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर प्रमोद दुबे, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, गृह सचिव, डीजीपी सहित रायपुर रेंज व पीएचक्यू के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व विभिन्न कई कालेजों के स्टूडेंट्स भी मौजूद थे। स्मार्टफोन पर चलने वाले इस ऐप के सहारे आम लोगों को 12 तरह की सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसमें रिपोर्ट, वीकल सर्च सहित मदद आदि शामिल हैं। पुलिस अफसरों ने बताया की यह ऐप प्ले स्टोर के द्वारा सरलतापूर्वक मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं का विकल्प है।

आपको बता दे की यह ऐप आम जन के लिए बहुत ही मददगार है इसमें सभी बड़े पुलिस अधिकारियो के फ़ोन नंबर एवं सहायता केंद्र की जानकारी प्राप्त करना। किसी भी वाहन के नंबर डालकर वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त करना। पुलिस द्वारा जारी सुचना या संदेश इस ऐप की सहायता से आसानी से मिल जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -