जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव पहुंचे CM धामी, लोगों ने ऐसे मनाया जश्न
जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव पहुंचे CM धामी, लोगों ने ऐसे मनाया जश्न
Share:

देहरादून: आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के तौर पर मनाने की सोची तथा इसी के साथ प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार जताया। जन्मदिन के मौके पर गृह अमित शाह समेत तमाम राजनेताओं और सितारों की तरफ से उन्हें बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। आज जानिए उनके बारे में विशेष बातें..

शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव पहुंचकर पहले महादेव का आशीर्वाद लिया। अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक किया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक महिला मोर्चा की महिलाएं धार्मिक स्थलों, गंगा निकारे व शिवालयों में 48-48 दीपक जलाकर सीएम की दीर्घायु की कामना की जा रही है। प्रातः 6 बजे संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी विद्यालय में हुई है। 

 

Koo App
देवभूमि उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु संकल्पित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @pushkarsinghdhami जी ने आज प्रातः देहरादून स्थित घंटाघर से युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर दौड़ जीतने एवं प्रतिभाग करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। - Ajaey Kumar (@ajaeybjp) 16 Sep 2022

बता दे कि खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के पश्चात् भी उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सीएम बने रहे। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया तथा इसी के साथ उत्तराखंड में एक नया इतिहास जुड़ा। सीएम बनने के पश्चात् उन्होंने पूरे उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना ली। देवभूमि के युवाओं के बीच उनकी बहुत लोकप्रियता बढ़ गई। 

'BJP वालों ने मेरी शर्ट फाड़ दी, मुझे जान का खतरा...', विधानसभा से बाहर निकल रोने लगे कांग्रेस MLA

बैठक में नहीं बुलाया तो आगबबूला हो गई RJD विधायक, मचाया जमकर हंगामा

इस राज्य में और महंगी होगी बिजली, CM ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -