इन देशों में 25 नहीं 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस
इन देशों में 25 नहीं 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस
Share:

क्रिसमस के आने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में आप जानते ही होंगे कि हर साल दुनियाभर में ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में ईसाई समुदाय के लोग ईसा मसीह को ईश्वर का बेटा मानते हैं और यह ईसाई धर्म के लोगों के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि कई देशों में क्रिसमस का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्ही देशों के बारे में.

जी दरअसल, ग्रेगोरियन कैलेंडर और जूलियन कैलेंडर में फर्क की वजह से होता है और पश्चिम के लोग ग्रेगोरियन कैलेंडर को फॉलो करते हैं. ऐसे में इस कैलेंडर को पोप ग्रेगोरी ने सन् 1582 में शुरू कर दिया था और बात करें कुछ मध्य पूर्व के लोग अभी भी जूलियन कैलेंडर को फॉलो करते रहे. आपको बता दें कि यह कैलेंडर 45 BC में जूलियस सीजर ने शुरू किया था और जूलियन कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से पहले फॉलो करते थे. इस कैलेंडर के हिसाब से क्रिसमस डे 7 जनवरी को मनाया जाता है और इसे ऑल्ड क्रिसमस डे कहा जाता है. वहीं साल 1752 में इंग्लैंड ने जूलियन कैलेंडर की जगह ग्रेगोरियन कैलेंडर फॉलो करना शुरू किया था लेकिन कई लोगों ने नए कैलेंडर को नहीं माना और वे अपने पुराने जूलियन कैलेंडर ही फॉलो करने में लगे रहे.

आपको बता दें कि दोनों कैलेंडर में 13 दिन का फर्क है और इसके हिसाब से अलग-अलग कैलेंडर को फॉलो करने वाले लोग अलग-अलग दिन क्रिसमस डे मनाते हैं. तो आइए जानते हैं कौन-कौन से देश 7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं. इनमे ग्रीस, रोमानिया ने सन् 1923 से 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं जबकि, रूस, यूक्रेन, इजरायल, इजिप्ट और बुल्गारिया आदि देशों में क्रिसमस का त्योहार जनवरी के महीने में मनाते हैं. इसी के साथ सर्बिया, बेलारूस, मोंटेनेग्रो, कजाखस्तान, मैकेडोनिया, इथियोपिया, जियोर्जिया आदि देशों में भी 7 जनवरी को क्रिसमस का पर्व मनाते हैं.

क्रिसमस को और भी ज्यादा ख़ास बनाने के लिए दे सकते है अपनों को गिफ्ट्स

अब आप भी क्रिसमस पर बना सकते है अपनी पसंद का केक

जानिये क्रिसमस ट्री को सजाने का तरीका, अपनाये यह तरीके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -