उइगर मुस्लिमों पर 'जुल्म' करने के लिए चीन ने दुबई में बनाई 'गुप्त जेल' - चीनी महिला का दावा
उइगर मुस्लिमों पर 'जुल्म' करने के लिए चीन ने दुबई में बनाई 'गुप्त जेल' - चीनी महिला का दावा
Share:

बीजिंग: उइगर मुस्लिमों पर चीन किस तरह अत्याचार करता है, यह अब जगजाहिर हो चुका है। शिनिजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों के लिए बनाए गए यातना शिविरों को चीन ‘रि एजुकेशन’ कैंप कहता है। यहाँ उइगर मुस्लिमों को अपनी परंपरा, मजहबी तौर-तरीकों को छोड़ने के लिए विवश किया जाता है। अब एक चीनी महिला ने दावा किया है कि उइगरों पर अत्याचार करने के लिए चीन ने दुबई में भी ऐसी ही एक गुप्त जेल बना रखी है। इस महिला की पहचान वू हुआन के रूप में हुई है।

चीन प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के लिए इधर-उधर भागती फिर रहीं 26 वर्षीय वू हुआन ने दावा करते हुए कहा है कि उसे दुबई की इस खुफिया जेल में 8 दिनों तक रखा गया था। उसने ये भी बताया कि उसका मंगेतर चीन की सरकार के असंतुष्ट था। वू हुआन के अनुसार, उसे दुबई में चीन की ‘सीक्रेट जेल’ में दो अन्य उइगर मुस्लिम बंदियों के साथ रखा गया था। यूक्रेन स्थित एक सेफ हाउस में 30 जून, 2021 को एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक साक्षात्कार के दौरान वू ने बताया कि दुबई के एक होटल से चीनी अधिकारियों ने उसे किडनैप कर लिया था। 

महिला ने बताया कि इसके बाद वे उसे एक विला में ले गए, जिसे उन्होंने गुप्त जेल बना रखी थी। यहीं पर वो दो अन्य उइगर मुस्लिमों से मिली थी। नीदरलैंड में पनाह माँगने वाली वू हुआन ने मीडिया को बताया कि 8 दिनों तक डिटेंशन कैंप में रखने के बाद उसे 8 जून को रिहा कर दिया गया था। महिला ने बताया कि इन 8 दिनों के दौरान उसे धमकी दी गई औऱ उसके मंगेतर पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कानूनी दस्तावेजों पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया गया।

फिलिस्तीनी: महीनों बंद रहने के बाद फिर खोले गए स्कूल

जो बाइडेन बोले- अफगानी फ़ौज ही तालिबान से लड़ना नहीं चाहती, तो अमेरिकी सैनिक क्यों अपनी जान गंवाएं

काबुल के शहर-ए-नव पार्क में शरण लेने वाली 100 महिलाएं हुई लापता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -