अमेरिका में संपत्ति या जमीन नहीं खरीद पाएंगे चीनी नागरिक ! कानून बनाने की तैयारी में US
अमेरिका में संपत्ति या जमीन नहीं खरीद पाएंगे चीनी नागरिक ! कानून बनाने की तैयारी में US
Share:

 

वाशिंगटन: अमेरिकी क्षेत्र में जासूसी चीनी गुब्बारों की घुसपैठ के चलते, अमेरिका और चीन के संबंधों में पहले से पड़ी दरार और बढ़ गई है। अमेरिका का टेक्सास राज्य अब जो कानून बनाने की तैयारी में है, उससे निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच संबंध सुधार की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है। टेक्सास राज्य द्वारा प्रस्तावित कानून के अनुसार, वहाँ रह रहे चीनी नागरिकों को किसी प्रकार की प्रॉपर्टी या भूमि खरीदने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद संभव है कि अमेरिका के अन्य राज्य भी इस प्रकार का कानून लागू कर दें। वहीं, टेक्सास के इस कदम की चीन ने आलोचना की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास राज्य की ओर से बनाए जा रहे नए कानून में रूसी, ईरानी, उत्तर कोरियाई और चीनी मूल के लोगों को टेक्सास राज्य में घर, जमीन, इमारत या अन्य तरह की प्रॉपर्टी खरीदने पर रोक लगा दी जाएगी। भले ही कानून में अन्य देशों के लोगों का उल्लेख भी किया गया है, मगर माना जा रहा है कि इस कानून के मुख्य निशाने पर चीन है। टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर लोइस कोलखोर्स्ट (Lois Kolkhorst) ने 2022 में ही इस कानून का ड्राफ्ट पेश कर दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट (Greg Abbott) का कहना है कि वे सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के साथ हैं। अगर सीनेट इस प्रस्ताव को पारित करता है, तो वे इस पर दस्तखत करने के लिए तैयार हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस प्रस्ताव पर अपना समर्थन व्यक्त किया है। विदेशियों द्वारा खेती के नाम पर भूमि और अन्य प्रकार की संपत्ति हासिल करने से स्थानीय लोग खफा है। खास तौर पर चीनी नागरिकों का वहाँ की सम्पत्तियों पर बढ़ता कब्जा अमेरिकी नागरिकों के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा, साउथ डकोटा और अराकान्स सहित अमेरिका के 8 दूसरे राज्य भी इस तरह का कानून बनाने पर काम कर रहे हैं।

वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने USA के इस प्रस्तावित कानून की आलोचना की है। चीन ने अमेरिका के इस कदम को वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन ने अमेरिका में कई अहम निवेश किए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।

OMG! सूरज से टूटकर अलग हुआ एक बड़ा हिस्सा, उड़े वैज्ञानिकों के होश

21 हज़ार से ऊपर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, तुर्की-सीरिया में अब भी कई साँसे मलबे में अटकीं

संसद में P@RN देखते पकड़े गए MP, मचा हंगामा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -