चीन ने किया भारत से टकराव पर इंकार
चीन ने किया भारत से टकराव पर इंकार
Share:

बीजिंग : भारत और चीन के बीच कमांडर स्तरीय वार्ता रद्द हो जाने के बाद अब चीन ने सीमा विवाद को लेकर नए तरह की बयानबाजी करना प्रारंभ कर दी है। इस दौरान चीन के सैन्य अधिकारियों और विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि चीन का भारत से कोई विवाद नहीं है। लद्दाख में चीन का भारतीय सेना के साथ कोई टकराव नहीं हुआ है। मामले में भारत द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीएलए की घुसपैठ के बाद चीन न घुसपैठ को लेकर इस तरह की बयानबाजी की। 

दरअसल चीन द्वारा लद्दाख के समीप पैट्रोलिंग क्षेत्र में वाॅच टावर तैयार किया गया जिसके बाद भारतीय सेना ने इसे ढहा दिया। इसके बाद भारत की अपने ही सीमा क्षेत्र में बाॅर्डर पर तैयार की गई कुटिया की छप्पर पर चीन ने निगरानी रखना प्रारंभ कर दी। चीन ने यहां एक कैमरा और सोलर पैनल लगवा दिया। जिसे लेकर भारत ने आपत्ती ली और चीन के साथ कमांडर स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया। चीन द्वारा कहा गया है कि पीएलए सैनिक सीमा की ओर से गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। 

तभी से लद्दाख के क्षेत्र में गतिरोध पैदा हो गए। उल्लेखनीय है कि चीन अरूणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी चीन अपना प्रभुत्व दिखाता रहा है। यही नहीं चीन ने सीमा क्षेत्रों पर पक्का निर्माण किया जिसके बाद भारत ने अपनी आपत्ती ली। मगर चीन ने इसे अनदेखा कर दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -