चीन ने ठुकराया विवादित मसले पर संयुक्त राष्ट्र का फैसला
चीन ने ठुकराया विवादित मसले पर संयुक्त राष्ट्र का फैसला
Share:

बीजिंग : चीन ने सोमवार को विवादित दक्षिण चीन सागर पर संयुक्त राष्ट्र न्यायाधिकरण के फैसले को खारिज कर दिया है और साथ ही कहा कि वह उसके फैसले को स्वीकार नहीं कर सकता। वहीं दूसरी और जानकारी के मुताबिक खबरे है की इलाके में अमेरिकी जहाज और विमान की मौजूदगी बीजिंग की संप्रभुता को चुनौती दे रही है जिससे वहां सैन्यीकरण बढ़ेगा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि, चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता चीन के लोगों द्वारा निर्धारित की जानी चाहिए और अन्य लोग या संगठन को इसमें दखल देने का हक़ नहीं है। बता दे कि वह फिलीपीन द्वारा दर्ज कराए गए मामले में हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण में हाल के अदालती सुनवाई संबंधी एक सवाल पर जवाब दे रहे थे।

उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर पर चीन का रूख ठोस अंतरराष्ट्रीय वैध आधार पर आधारित है और इसमें तबदीली नही होगी। उन्होंने कहा कि फिलीपीन के आग्रह पर समुद्री कानूनों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के तहत मध्यस्थता न्यायाधिकरण को इस मामले में अधिकार नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -