अंतरिक्ष प्रयोगशाला में पहुंचे चीन के अंतरिक्ष यात्री
अंतरिक्ष प्रयोगशाला में पहुंचे चीन के अंतरिक्ष यात्री
Share:

बीजिंग : चीन इन दिनों अपना सबसे लंबा मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान चला रहा है। दरअयल चीन का शेनझोउ 11 अंतरिक्ष यान धरती की परिक्रमा कर प्रायोगिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला से रिमोट से नियंत्रित स्वचालित अभियान के अंतर्गत पृथ्वी की कक्षा से लगभग 393 किलोमीटर उपर प्रयोगशाला से मिला। इस यान में चीन के तो अंतरिक्ष यात्री गए हुए हैं। इन यात्रियों ने यान के पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने के बाद अंतरिक्ष प्रयोगशाला में काम करना प्रारंभ कर दिया। प्रयोगशाला तियानगोग 2 में ये अंतरिक्ष यात्री 33 दिनों तक रहेंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों के नाम जिंग हाइपेंग और चेन दोग हैं।

दरअसल दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रयोगशाला में सभी लोगों का अभिवादन किया। शेनझोउ 11 और तियानगोग 2 द्वारा बनाए जाने वाले अंतरिक्ष परिसर की स्थिति की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई। अंतरिक्ष प्रयोगशाला में प्रवेश से पहले अंतरिक्ष यात्रियों ने यान के कक्षीय डिब्बे में प्रवेश भी किया और अपने इंट्रावीहिक्यूलर गतिशीलता इका ई स्पेस सूट्स के स्थान पर नीले रंग के जंपसूट पहने।

मिली जानकारी के अनुसार तियानगोग 2 ने 15 सितंबर को प्रक्षेपण के लिए उड़ान भरी थी, जिसके बाद यह चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना के कार्य में जुट गया। दरअसल चीन ने लक्ष्य रखा है कि वह वर्ष 2022 तक मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित कर देगा। यदि ऐसा होता है तो वह अकेला ऐसा देश होगा जो मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने में सफल रहेगा।

उसका यह स्टेशन दो वर्ष कार्य करने के बाद वर्ष 2024 में काम करना बंद कर देगा। इस स्टेशन के माध्यम से वह एयरोस्पेस चिकित्सकीय प्रयोग, अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग और मानवीय भागीदारी के साथ कक्षा में मेंटनेंस का कार्य करने और विभिन्न गतिविधियों को शामिल करने का कार्य करेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -