पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव वाले BJP शासित प्रदेशों में सरकार करेगी सफाई
पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव वाले BJP शासित प्रदेशों में सरकार करेगी सफाई
Share:

नई दिल्ली : भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम एक राष्ट्रवादी नेता थे। वे मानवतावादी थे। वे एक महान शख्सियत थे, जो कि मुसलमान होने के बाद भी देश के विकास के बारे में विचार करते थे। यह बात केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के एक फैसले से समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब रोड़ का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड़ करना एक सही निर्णय है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि कलाम को लेकर मैंने यही कहा है कि वे एक राष्ट्रवादी मुस्लिम थे। 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि वे भाजपा शासित प्रदेशों में जनसरोकार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सफाई का कार्य करेंगे। इन सभी का पश्चिमीकरण कर दिया गया है। भारतीय संस्कृति और सिविलाईजेशन को पुराने स्वरूप में लाए जाने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार इन क्षेत्रों में सफाई का कार्य करेगी जहां पश्चिमीकरण हो गया है। दरअसल वे भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत की कहानियों को विद्यालयीन पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तो यह बेहद अच्छा होता है। यही नहीं देश की शक्ति इसकी सांस्कृतिक विरासत है। हालांकि उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति की जो भी अच्छी बातें हैं उसे अपनाया जाने के भी हम विरोध में नहीं हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -