केंद्रीय मंत्री ने कहा यूपी में नहीं है लाॅन एन आॅर्डर
केंद्रीय मंत्री ने कहा यूपी में नहीं है लाॅन एन आॅर्डर
Share:

सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार से नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हालात ये है कि, पटेल समुदाय के लोग बड़े पैमाने पर मारे जा रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंच से उपस्थितों को संबोधित किया।

सरदार पटेल ने सत्ता का लालच नहीं किया। यदि वे लालच करते तो देश के प्रधानमंत्री होते। उन्हें पटेल समुदाय भगवान की तरह मानता है। उनमें असीम इच्छा शक्ति, त्याग और बलिदान के भाव थे। उन्हें सरदार पटेल और भाई की उपाधि प्राप्त थी। उन्होंने पटेल समुदाय की सराहना की और कहा कि, पटेल समुदाय राजनीति से दूर है।

यह वर्ग किसानी करता है, मगर इसकी नज़र राजनीति पर होना चाहिए। वे सरदार पटेल की स्मृति में आयोजित किए, जाने वाले कार्यक्रम में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को मंच से संबोधित किया था। उन्होंने रन फाॅर यूनिटी के आयोजन को लेकर कहा कि, भारत की एकता में शक्ति है और इसी के कारण देश सोने की चिडिया बन जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की नेता और जिले के लोकप्रिय चिकित्सक डाॅ. आरए वर्मा ने की।

उमा भारती ने की हार्दिक पटेल की तारीफ़

आज से गुजरात में निकलेगी राहुल गांधी की यात्रा

नारायण को लेकर नाराज शिव सेना

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -