अभी और आयाम छूने हैं बाकि
अभी और आयाम छूने हैं बाकि
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि विश्व में भारत महत्वपूर्ण स्थिति में है। हालात ये हैं कि भारत से आकांक्षाऐं बहुत की जा रही हैं। अरूण जेटली ने कहा कि हालांकि देश प्रगति कर रहा है, देश बढ़ रहा है लेकिन अभी और आयामों को छूना है। देश की वर्तमान प्रगति पर्याप्त नहीं है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली अमेरिका में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की बैठक में भागीदारी लेने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अच्छे प्रयास कर रहा है लेकिन अभी और बेहतर स्थिति में आने की जरूरत है। विश्व के अन्य देशों द्वारा हमसे अधिक अपेक्षाऐं की जा रही हैं। भारत विश्वभर में चर्चा में है क्योंकि उसका प्रदर्शन प्रभावी है। मुद्राकोष और विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि भारत की बढ़ोतरी की दर आगामी 2 वर्ष में 7.6 प्रतिशत होगी।

केंद्रीय वित्तमंत्री का भाषण बहुत ही महत्वपूर्ण था। गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर निवेशक भी घबरा रहे हैं लेकिन भारत की स्थिति के कारण वे आश्वसस्त हैं कि भारतीय बाजार में तरक्की की राह जरूर है और वे निवेश कर सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -