अब सिर्फ एक बच्चे पर मिलेगा मातृत्व लाभ
अब सिर्फ एक बच्चे पर मिलेगा मातृत्व लाभ
Share:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा मातृत्व लाभ को सीमित करने का मन बना लिया है। दरअसल दो बच्चे पैदा होने पर महिलाओं को जो लाभ मिलता था अब उसे एक ही बच्चे को लेकर सिमटा दिया जा सकता है। अब मातृत्व लाभ को  50 प्रतिशत तक किए जाने की संभावना है।  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है। गौरतलब है कि वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से चर्चा के बाद आगे की तैयारी की गई है।

मातृत्व लाभ योजना को सीमित कर  संचालित करने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में घोषणा करते हुए कहा था कि गर्भवती महिलाओं को मेटरनिटी के लिए 6 हजार रूपए प्रदान किए जाऐंगे और देशभर में इसका लाभ महिलाओं को मिलेगा। गौरतलब है कि स्कीम के लिए 2017 और 2018 के लिए 2700 करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है।

इसे बहुत कम माना जा रहा है। इस राशि में बहुत ही कम महिलाऐं लाभान्वित होंगी । इस योजना का नाम इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना रखा गया था।  यह योजना 53 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूम में कार्य कर रही है।

लोगों की भावनाओं से खेल रही है भाजपा: मायावती

जनता का मौन ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष मे: सिन्हा

मोदी जी के डर से गठबंधन हुआ: उमा भारती

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -