पाक की गोली से शहीद हुआ एक जवान
पाक की गोली से शहीद हुआ एक जवान
Share:

श्रीनगर :  शनिवार को पाकिस्तानी सेना की गोली से हमारा एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। सेना अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन करते हुये भारतीय सेना को निशाना बनाया था, इसका जवाब भारतीय सेना ने दिया जरूर, बावजूद इसके भारत का एक जवान देश के लिये कुर्बान हो गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसके द्वारा न केवल संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाकर भारतीय सीमाओं से सटे गांवों को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुये अभी तक पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया है, बावजूद इसके पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन बंद करने के लिये तैयार नहीं है।

बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना का निशाना बने हर्शिद बदार्या शहीद हो गये है। इधर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को संघर्ष विराम का उल्लंघन न करने के लिये चेताया है। भारत ने पाकिस्तान से यह कहा है कि वह संघर्ष विराम को बंद करें, अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतना होंगे।

पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 जवान शहीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -