सेना के दो अधिकारियों पर पहली बार CBI ने की कार्रवाई
सेना के दो अधिकारियों पर पहली बार CBI ने की कार्रवाई
Share:

नई दिल्ली : आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेना के दो अधिकारियों पर सीबीआई ने कार्रवाई की है। सीबीआई ने जांच के आदेश देते हुए इन अधिकारियों के आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज जमा किए हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सीबीआई सैन्य अधिकारियों के खिलाफ किसी मामले की जांच कर रही है। वर्तमान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों अशोक कुमार व एसएस लांबा के विरूद्ध जांच की जाएगी। 

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मसले पर जीरो टाॅलरेंस नीति अपनाई है। दोनों अधिकारियों द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच को लेकर अपने ब्यौरे सीबीआई अधिकारियों को सौंप दिए हैं। भ्रष्टाचार के मसले पर दोनों ही अधिकारियों पर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। 

हालांकि दोनों के खिलाफ प्रमोशन के लिए घूस लेने का आरोप भी है। आय से अधिक संपत्ति को लेकर सीबीआई जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों ही अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं कि लेफ्टिनेंट जनरल रैंक हासिल करने हेतु दोनों अधिकारियों ने मिलिट्री सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल आर. भल्ला के कार्यकाल के दौरान प्रमोशन को स्वीकृति मिली थी। लेफ्टिनेंट जनरल भल्ला पर रिश्वत लेकर प्रमोशन करने का आरोप भी लगाया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -