Mar 30 2016 10:36 AM
मुंबई : विवादों से चोली-दामन का साथ रखने वाली राधे मां एक बार फिर विवादों में है। इस बार उनके त्रिशूल ने उन्हें विवाद में ला दिया है। इसी त्रिशूल ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहतक मुकदमा दर्ज करवा दिया है। दरअसल राधे मां त्रिशूल लेकर विमान में बैठ गई। मामला पिछले साल का है, जब वो औरंगाबाद से मुंबई जा रही थी।
उस दौरान वो फ्लाइट में त्रिशूल लेकर बैठी थी। मुंबई के अंधेरी कोर्ट के आदेश पर एयरपोर्ट पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। एक पुलिस अफसर के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया था,
इसी के बाद मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामला दर्ज किया। आरटीआई कार्यकर्ता असद पटेल ने राधे मां पर आरोप लगाया था कि वो अगस्त 2015 में प्लेन में त्रिशूल लेकर बैठी थी। पटेल ने एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए अधालत में याचिका दायर की थी।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED