प्यार के चक्कर में पहुंचा पाक, अब चल रहा पाक के सैन्य अदालत में केस
प्यार के चक्कर में पहुंचा पाक, अब चल रहा पाक के सैन्य अदालत में केस
Share:

पेशावर : भारतीय इंजीनियर तीन साल से लापता था और अब जाकर उसका पता चला है। फिलहाल वो पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में है और सैन्य अदालत में उस पर मुकदमा चल रहा है। यह खबर पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के हवाले से जनरल मुसरतुल्ला ने पेशावर हाइ कोर्ट को दी है। हांलाकि कोर्ट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि उन किन आरोपों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।

इन सारी जानकारी के बाद हाइ कोर्ट ने मुकदमा बंद कर दिया है। 28 वर्षीय भारतीय इंजीनियर नेहाल हामिद अंसारी को इंटरनेट पर एक पाकिस्तानी महिला से प्यार हो गया था। वो नौकरी के सिलसिले में पहले अफगानिस्तान गया थाष। फिर वहां से नवंबर 2012 में पाकिस्तान चला गया। पाकिस्तान के कोहाट में रहने वाली महिला से नेहाल की दोस्ती हो गई थी और उसी से मिलने के लिए उसने इतना बड़ा जोखिम उठाया था। वो कोहाट के एक होटल में ठहरा था।

वहीं से 12 नवंबर 2012 को इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। इस बात की जानकारी नेहाल के परिवार को भी नही थी। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे। नेहाल की मां फौजिया ने मुंबई पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा वो अफगानिस्तान के वाणिज्यिक दूत से भी मिली थी। नेहाल के पाकिस्तान जाने के सुबूतों के आधार पर फौजिया ने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट की मानवाधिकार सेल को अपने बेटे के संबंध में जानकारी देकर उसके बारे में सूचना मांगी थी। इसके बाद ही सारी प्रक्रिया शुरु हुई तो नेहाल के संबंध में उक्त जानकारी मिली। हाइ कोर्ट में यह मामला 18 महीने पहले आया था, जब पाक सरकार ने कबूला था कि नेहाल उसकी हिरासत में है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -