इस डांसर ने खोया अपना पैर, लेकिन नहीं मानी हार अब भी करती हैं पहले की तरह डांस
Share:

सुख और दुःख जीवन के दो पहलु हैं। जिनका हमे सामना करना ही है। क्योकि कोई भी अपने जीवन में पूरी तरह सुखी नहीं होता है। हर कोई किसी ना किसी चीज़ के लिए परेशान ही रहता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जिस इंसान के जीवन में दुःख होते हैं वो हंस कर उसका सामना करता है।

कई बार इंसान के शरीर में कमी होती है जिससे वो हमेशा के लिए दुखी हो जाता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसी के साथ जीवन जीते हैं और बल्कि अच्छे से जीते हैं। ऐसी ही एक लड़की के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो 15 साल की और कैंसर के चलते उसे अपना एक पैर खोना पड़ा। आइये बताते हैं इसके बारे में।

ये हैं अमेरिका के मिसूरी में रहने वाली गाबी शल जब 9 साल की थीं तभी पता चला कि उनको अॉस्टियोसारकोमा है जो एक तरह एक बोन कैंसर होता है। ये एक बैलरीना बनना चाहती थीं। जब वो ठीक थी तब काफी डांस और खेलों में हिस्सा लेती थी लेकिन कैंसर के चलते उसके दाएं पैर के एक हिस्से को काट दिया गया। लेकिन इस पर भी उसने हार नहीं मानी।

बता दे कि कैंसर उनके दाएं पैर के घुटने में था जिस वजह से डॉक्टर्स ने उनके घुटने को काट कर निकाल दिया और उस जगह पर उन्होंने पैर की एड़ी को मोड़ कर उनके घुटने के रूप में लगा दिया। ये एड़ी अब घुटने की तरह ही काम करती है। गाबी की रोटेशनप्लास्टी नामक सर्जरी हुई जिससे उसे काफी मदद मिली और इसी की वजह से पहले की तरह चलने लगी और आम लड़कियों की तरह ही डांस भी करती है।

दंगल गर्ल ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट, लग रही हैं Stunning

Video : जानिए आखिर क्यों पसंद होता है हमे Emotional blackmail करना

Photos : देखिए 'अम्माजी' का स्टाइलिश लुक, जो 50 की उम्र में भी लगती हैं Young

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -