'Calculator गर्ल' के नाम से फेमस है कानपूर की यह लड़की
'Calculator गर्ल' के नाम से फेमस है कानपूर की यह लड़की
Share:

लगभग सभी स्टूडेंट्स को मैथ्स के सवाल हल करने के लिए कैलक्यूलेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है। बहुत बार ऐसा भी होजाता हैं की हमसे छोटी छोटी चीज़े भी हल नही होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उस लड़की को जो बड़े से बड़े सवाल को चुटकी हल कर देती है। हम बताते हैं उसके बारे में जिसने बहुत से वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाये हैं यहाँ तक कि उसने खुद के बने रिकॉर्ड भी तोडा है और उसे नाम दिया गया है 'कैलक्यूलेटर' गर्ल। आइये जाने इसके बारे में

हम बात कर रहे हैं कानपुर में रहने वाली 14 साल की दिलप्रीत कौर की जो 'कैलक्यूलेटर गर्ल' के नाम से भी पहचानी जाती हैं। ये नाम उन्हें ऐसे ही नहीं मिला है। इसके पीछे उनका तेज़ दिमाग है, जिसकी मदद से वे बड़ी से बड़ी संख्या को चंद सेकेंड्स में हल कर देती है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दिलप्रीत ने 13 रिकॉर्ड बनाएं, जिसमें 10 नेशनल और 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं। दिलप्रीत ने ये सभी रिकॉर्ड बड़ी तेजी से संख्याओं को जोड़ने, भाग और गुणा करने में बनाए हैं। इसके लिए उन्हें कागज़, पेन और कैलक्यूलेटर की ज़रूरत नहीं पड़ती। ये पूरा कार्यक्रम सेंट्रेल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम डॉ. जितेंद्र कुमार के सामने हुआ था। 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज करने के लिए क्लास वन गज़ेटेड अफ़सर के सामने प्रस्तुति दी जाती है, वीडियोग्राफी की गई है।

बताया गया है कि दिलप्रीत कौर ने कंप्यूटर पर 4 मिनट में 750 संख्या को जोड़कर अपने ही बनाए गए वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ा है। साथ ही दूसरे भाग में उन्होंने भाग करने के 10 सवालों को 5 सेकेंड में और 4 डिजिट के नंबरों को 2 डिजिट से भाग करने के 90 सवालों को 1 मिनट में हल करने का रिकॉर्ड बनाया है. इसके अलावा तेजी से अलग-अलग डिजिट की संख्या जोड़ने और भाग करने का रिकॉर्ड बनाया।

Video : गाड़ी में चिल्लाती रही लड़की पर लोगो ने नहीं की मदद

ये हैं अद्भुत और ऐतिहासिक अविष्कार, जानिए इनके बारे में

आपको जरूर जाननी चाहिए लड़कियों के पीरियड्स से जुडी ये बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -