घर से निकली लेकिन थोड़े समय बाद उसी का शव मिला क्षत-विक्षत अवस्था में
घर से निकली लेकिन थोड़े समय बाद उसी का शव मिला क्षत-विक्षत अवस्था में
Share:

देवप्रयाग में मंगलवार शाम करीब सात बजे दस साल की बालिका को उसके ही घर के पास से एक तेंदुए ने उठा ले गया। उसके बाद काफी मसक्कत करने के बाद बालिका का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

देवप्रयाग के भरपूर पट्टी के सजवाण कांडा गांव में तेंदुआ 10 वर्षीय बालिका को घर के पास से उठा ले गया। घर से लगभग 500 मीटर दूर क्षत-विक्षत अवस्था में बालिका का शव मिला है। ग्रामीणों ने तेंदुआ को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।

सजवाण कांडा गांव के विशंबर सिंह की सबसे बड़ी पुत्री सोनम मंगलवार शाम करीब सात बजे जोल्याबोड़ तोक दूध लेने गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से करीब 20 मीटर दूर उसकी चप्पल और दूध का बर्तन गिरा हुआ मिला। जमीन पर खून देखकर लोगों ने उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -