पेटलावद-बदनावर मार्ग पर आयसर और बस में हुई जोरदार टक्कर
पेटलावद-बदनावर मार्ग पर आयसर और बस में हुई जोरदार टक्कर
Share:

बाछीखेड़ा: पेटलावद-बदनावर मार्ग पर गुजरात के लोगो से भरी एक बस की टक्कर आयशर से हो गयी इस एक्सीडेंट में बामनिया निवासी आयशर चालक के साथ साथ बस में सवार 29 यात्री भी घायल हुए है जिनमे से कुछ तो बहुत ही गम्भीर है जिन्हे बड़े हॉस्पिटल रेफर किया गया साथ ही अन्य को पेटलावद अस्पताल में भर्ती किया गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है पुलिस के अनुसार अंबे ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर सिंहस्थ कुंभ जा रही थी। इसी बिच इंदौर से एक आयशर वाहन जिसमे तेल के डिब्बे थे और बाछीखेडा फाटे पर बस और आयशर की जोरदार टक्कर हो गयी यह एक्सीडेंट इतना भयानक था की दोनों वाहन आपस में फ़स गए दोनों वाहनों को जेसीबी की मदद से मशक्कत के बाद अलग किया गया। आयशर चालक राजेंद्र के दोनों पैर फंसने से फ्रैक्चर हो गया|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -