रेप पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मिलने से किया इन्कार
रेप पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मिलने से किया इन्कार
Share:

बुलंदशहर : बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार सपा सरकार से असंतुष्ट है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वे मिलने के लिए नहीं जाऐंगे, क्योंकि मिलने से कुछ नहीं होगा। उनका कहना था कि यदि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलना चाहते हैं तो वे स्वयं ही मिलने के लिए आऐं। पीड़ित परिवार ने कहा कि मंत्री आजम खान को बर्खास्त कर दिया जाए क्योंकि वे उलजुलूल बयानबाजी करते हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गाजियाबाद के दौरे पर हैं वे हज हाउस का भी लोकार्पण करेंगे। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। उनसे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहा गया था। उनके निमंत्रण को पीड़ित परिवार ने स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनसे मिलना चाहते हें वे स्वयं ही उनके घर जाऐं।

गौरतलब है कि पीड़िता के पिता द्वारा यह कहा गया कि आजम खान सदैव विरोधाभासी बात ही करता है। इस तरह के मंत्री को मंत्रालय से हटा देना चाहिए। पीड़ित परिवार ने इस घटना में साजिश किए जाने से इन्कार नहीं किया है। भाजपा ने इस मामले में विरोध करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के नेता ने ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि यदि आजम खान के परिवार के साथ गैंगरेप होता तो फिर क्या होता क्या फिर भी वे इसी तरह की राजनीति करते।

बुलंदशहर गैंगरेप : वहशी दरिंदो से आधे घंटे लड़ती रही मार्शल आर्ट की ट्रेंड बेटी

आजम खान भारत माता को डायन कह सकते है, तो मैं कुछ भी कह सकता हूं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -