ब्रिटिश ने मार गिराए बोको हराम के 100 से अधिक लड़ाके
ब्रिटिश ने मार गिराए बोको हराम के 100 से अधिक लड़ाके
Share:

याउंदे : दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में गिने जाने वाले बोको हराम के 100 इस्लामी लड़ाकों को ब्रिटिश के सैनिकों ने मार गिराया है और करीब 900 बंधकों को छुड़वाया है। बोको हराम खुद ही बेहद खौफनाक है, ऐसे में यदि ये समूह आईएसआईएस से हाथ मिलाता है, तो दुनिया का क्या होगा, इसका अंदाजा भी हम नही लगा सकते। ब्रिटिशी सैनिकों ने बोको हराम के ठिकाने से आईएसआईएस के झंडे भी बरामद किए है।

इस बात की जानकारी कैंमरुन सरकार के रक्षा मंत्री जोसेफ बेटी अस्सोमो ने राष्ट्रीय रेडियो के माध्यम से दी। बेटी ने कहा कि नाइजीरिया से लगे सीमाई क्षेत्रों में बोको हराम लड़ाकों के खिलाफ 26 से 28 नवंबर के बीच एक विशेष अभियान में 100 से अधिक जिहादियों को मार गिराया गया। बयान में इस बात की भी जानकारी दी गई कि इस अभियान के दौरान करीब 900 बंधकों को भी छुड़ाया और साथ ही हथियार व गोला बारुद का एक जखीरा बी बरामद किया गया।

बयान में मुक्त कराए गए लोगो के डिटेल नही दिए गए है। मीडिया की पहुंच न होने के कारण क्षेत्र से बयान की स्वतंत्र पुष्टि नही हो सकी। टेलीफोन के माध्यम से यथा संभव जानकारी जुटाने की कोशिश की गई।    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -