'अंग्रेजों को मानने वाले देश में जहर फैला रहे', CM बघेल ने बोला BJP पर हमला
'अंग्रेजों को मानने वाले देश में जहर फैला रहे', CM बघेल ने बोला BJP पर हमला
Share:

रायपुर: तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई। 3570 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 5 माहों में 12 प्रदेशों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा आरम्भ करने से पहले राहुल गांधी पूर्व पीएम राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे। यात्रा के चलते राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भूपेश ने बिना किसी का नाम लिए भाजपा पर भी हमला बोला।  

वही यात्रा से पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह वह जगह है, जहां 3 समुद्रों को संगम होता है। यह वो जगह है जहां से विवेकानंद जी शक्ति लेकर गए तथा पूरी दुनिया को शिकागो में संदेश दिया। यह वो भारत है, जहां विश्वभर के सताए हुए व्यक्तियों को आश्रय मिला है। महात्मा गांधी यहां आए और शांति का संदेश लेकर गए। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने अंग्रेजों को उखाड़ फेंका। उन्हीं अंग्रेजों को मानने वाले लोग आज देश में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत को जोड़ने आज राहुल गांधी यात्रा पर निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा इस देश की राजनीति में एक नया बदलाव लाने जा रही है। यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के साथ राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के आरम्भ पर तिरंगा सौंपा गया। 

'मैंने अपना जवाब दे दिया, अब जिनकी बारी वे बताएं', CM सोरेन का आया बड़ा बयान

राजस्थान के सामाजिक न्याय मंत्री का जबलपुर दौरा, भाजपा पर साधा निशाना

संबल योजना को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -