परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज एक साथ निकालेंगे चल समारोह
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज एक साथ निकालेंगे चल समारोह
Share:

उज्जैन। परशुराम जयंती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का चल समारोह महाकालेश्वर मंदिर से निकलेगा। इस बार आदि गौड़ ब्राह्मण समाज भी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के साथ चल समारोह में शामिल होगा। समाज के हजारों महिला-पुरूष इस चल समारोह में शामिल होंगे। 

चल समारोह की तैयारी तथा परशुराम जयंती महोत्सव पर होने वाले चार दिवसीय आयोजन को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन मानस भवन पर हुआ। समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों के करीब 500 सदस्य उपस्थित थे। बैठक में आदिगौड़ ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के साथ चल समारोह निकालने की स्वीकृति प्रदान की। परशुराम जयंती 29 अप्रैल को इस बार एक साथ चल समारोह निकलेगा। जो महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, कंठाल, नईसड़क दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, प्रेमछाया होते हुए मानस भवन क्षीरसागर पहुंचेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से पं. जियालाल शर्मा, बालकृष्ण उपाध्याय, विजय व्यास, यशवंत व्यास, राजेश मुसलगांवकर, योगेश भार्गव, आदिगौड़ के मदनलाल शर्मा, बच्चीलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, नारायण उपाध्याय, गोपाल जोशी, कमलाशंकर त्रिवेदी, गौरव उपाध्याय, रितेश त्रिवेदी, सन्नी गुरू, रामेश्वर दुबे, यशवंत भार्गव, यशोदा शर्मा, ममता मिश्रा, अचला शर्मा, पूर्व पार्षद शिवेन्द्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, पार्षद संतोष व्यास, राजश्री राजेन्द्र व्यास, दीप्तेश दुबे, राजेश शर्मा, संचित शर्मा, कमलेश पंचोली, चंदन गुरू, राम शुक्ल, रवीन्द्र भारद्वाज, बृजकिशोर शर्मा, प्रमोद व्यास, प्रमोद शर्मा, इंद्रप्रकाश भार्गव, अर्पित दुबे, अमय शर्मा, धनंजय शर्मा, हेमंत व्यास, आशीष दुबे, विजय पटेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए चार दिवसीय आयोजन को सफल बनाने की अपील की।  

क्षिप्रा आरती से होगा चार दिवसीय महोत्सव प्रारंभ

पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी के अनुसार चार दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में 28 अप्रैल की शाम को रामघाट पर दीप प्रज्जवलन तथा क्षिप्रा आरती होगी। 29 अप्रैल की सुबह 8 बजे युवा संगठन द्वारा महाकाल मंदिर से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।

महाकाल मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण, कूलर एवं पंखे लगाने के निर्देश

वरदान के कारण द्रोपदी को मिले थे पांच पति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -