दिमागी रुप से मृत महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
दिमागी रुप से मृत महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
Share:

पोलेंड: कहते है मां की दृढ़ इच्छा शक्ति जब कुछ ठान लेती है, तो वो उसे हर हाल में पूरा करके ही रहती है। पोलैंड में एक महिला ने अपने बच्चे को उस हाल में जन्म दिया, जब डॉक्टरों ने उसे दिमागी रुप से मृत घोषित कर दिया था। 55 दिनों से उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

हांला कि समय पूर्व जन्मे बच्चे को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। दक्षिण पोलैंड के व्रोक्लाव शहर के यूनिवर्सिटी अस्पताल के नवजात विभाग की प्रमुख बारबरा क्रोलाक-ओलेजनिक के मुताबिक, इस प्रकार के गर्भावस्था को लंबे समय तक सफलतापूर्वक बनाए रखना दुर्लभ है।

वह भी 17 या 18 महीने के शुरुआती स्टेज पर। 41 साल की गर्भवती महिला को पिछले साल अंत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रेन कैंसर के बाद महिला का ब्रेन डेड दो गया था। 55 दिनों के बाद जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म कराया गया।

बच्चे के जन्म के बाद लाइफ सपोर्ट को हटा दिया गया। जन्म के वक्त बच्चे का वजन 1 किलो ही था, लेकिन तीन महीने की देखरेख के बाद उसका वजन तीन किलो हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -