लड़के से लड़की बन कर किया अपना सपना पूरा
लड़के से लड़की बन कर किया अपना सपना पूरा
Share:

जोधपुर (राजस्थान): आज 8 मार्च का दिन है और इस दिन को ‘वुमंस डे' के रूप में मनाया जाता है। आज इस ‘महिला दिवस‘ के मौके पर हम आपको ऐसी महिला से रूबरू करवाते हैं जो पहले एक लड़का थी। लेकिन जिन्हे शुरू से ही लड़की बनने कि ख्वाहिश थी। आप को दोबारा ध्यान दिला दें कि ये पहले एक लड़का थी। लेकिन लड़की बनने ने ख्वाहिश में ये बाद में लड़की बन गई।

शुरूआती जीवन
राजस्थान के जोधपुर में इनका जन्म एक परिहार घर में हुआ था। इनका नाम सत्यजीत रखा गया। परिवार में सत्यजीत घर के सबसे छोटे बेटे थे। सत्यजीत का घर जोधपुर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड में अवस्थित है। इन्होने अपनी 10वीं तक कि पढ़ाई सेंट एंस स्कूल में पूरी कि। शुरू से ही सत्यजीत कि हरकतें एक लड़की जैसी थी, मानो ऐसा लगता था कि गलती से भगवान ने इन्हे लड़का का रूप दे दिया। लड़कियों कि तरह किचन में काम करना, उनकी तरह कपड़े पहनना, सभी हरकतों में एक लड़की ही जैसा था। इसलिए सत्यजीत एक लड़की बनना चाहते थे। लेकिन घरवाले शुरू से ही सत्यजीत के इस फैंसले के खिलाफ थे। दसवीं कि पढ़ाई पूरी करके सत्यजीत ने अपने करियर के लिए आगे कदम बढ़ाया।

किया सपना पूरा
सत्यजीत के घरवाले उसे लड़कों के जैसा रहने को कहते थे। लेकिन सत्यजीत को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इतना तो वो समझ गया था कि घरवाले उसका साथ नहीं देंगें। सत्यजीत का शुरू से ही सपना एक ‘एयर होस्टेज‘ बनने का था। इसके बाद से सत्यजीत ने अपनी 10वीं तक कि पढ़ाई को पुरा करके जयपुर पहुंच गया और यहाॅं पर उसने एक ब्यूटी पार्लर में काम करना शुरू कर दिया। और एयर होस्टेज बनने के सपने को पूरा करने के लिए पैसे जुटाने में लग गया।

काम करते-करते सत्यजीत का संपर्क मुम्बई में हो गया। और फिर सत्यजीत मुम्बई चला गया। यहां काम करते करते उसे पता चला कि दिल्ली कि एक अस्पताल में ट्रीटमेंट से उसका सपना पूरा हो सकता है। जैसे ही यह बात घर वालों को पता चली तो घर वालों ने उसे ऐसा न करने कि सलाह दी और खूब समझाया। लेकिन सत्यजीत को अपने सपने को किसी भी हालत में पूरा करना ही था। फिर क्या सत्यजीत ने किसी कि नहीं सुनी और 2012 में इकट्ठे किये हुए लगभग रूपये 5 लाख से अपना ट्रीटमेंट करवा कर एक लड़की का रूप ले लिया। इसके बाद सत्यजीत ने अपना नया नाम ‘ख्वाहिश‘ रखा।

अब हुई सत्यजीत कि ख्वाहिश पूरी
ख्वाहिश ने फिर एक्टिंग के जरिए देश में अपनी पहचान बनाना शुरू कर दी। अब वह टीवी सीरियल में एक्टिंग करती हैं। वे डीडी नेशनल और सोनी पल के सीरियल में भी दिख चुकी हैं। इसके साथ ही ख्वाहिश एक साउथ इंडियन फिल्म भी कर रही हैं। और उनका जो सपना था एयर होस्टेज बनने का उसके लिए भी वह ट्रेनिंग ले रहीं हैं। और एक दिन बड़ी एक्ट्रेस बनना चहती हैं।

ख्वाहिश चाहतीं हैं एक हमसफर
ख्वाहिश जो कि सेक्स चेंज करने के बाद बनीं हैं। उसके पहले जो परिवार उनके साथ नहीं था। अब वो ही परिवार उनके साथ खड़ा है। इस चीज कि ख्वाहिश को बहुत खुशी है। ख्वाहिश अब अपने भाईयों को राखी भी बांधतीं हैं। और एक राजपूत घर से होने के नाते वह एक राजपूत घर के लड़के से ही शादी करना चाहती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -