बलूचिस्तान में हुआ आगाज़, जलाया पाकिस्तानी झंडा
बलूचिस्तान में हुआ आगाज़, जलाया पाकिस्तानी झंडा
Share:

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में भारत समर्थित वातावरण बनने लगा है। जिस तरह से भारत के जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों और अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा पाकिस्तान का ध्वज फहराया जाता है उसी तरह पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान में पाकिस्तान का जमकर विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का ध्वज जला दिया दूसरी ओर उन्होंने भारत समर्थित नारेबाजी की।

यहां के समाचार पत्र डाॅन समूह द्वारा इस मामले में जानकारी दी गई कि अफगानिस्तान का 97 वां राष्ट्रीय दिवस मनाने हेतु अफगान नागरिकों का बड़ा दल बलूचिस्तान के चमन में फ्रेंडशिप गेट के समीप एकत्रित हुआ। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तख्तियां उठाए हुए थे इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के विरूद्ध कई तरह के कोटेशन भी प्रदर्शित किए। इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि स्पिन बोल्दाक शहर से संबंध रखने वाले अफगान नागरिकों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बलूचिस्तान को लेकर की गई टिप्पणियों का विरोध किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने भारत के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -