बलूचिस्तान प्रांत में फिर हुआ बम ब्लास्ट, 11 सैनिक हुए घायल
बलूचिस्तान प्रांत में फिर हुआ बम ब्लास्ट, 11 सैनिक हुए घायल
Share:

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के एक दूरदराज के क्षेत्र में एक पाकिस्तानी अर्धसैनिक वाहन के पास सड़क के किनारे बम ब्लास्ट हुआ, इसमें कम से कम 11 सैनिक घायल हो चुके है।  जंहा इस बात का पता चला है कि बुधवार को सिबी जिले में यह हमला हुआ। वहीं यह भी कहा गया कि यह हमला फ्रंटियर गश्ती दल पर हुआ और 11 घायलों में कम से कम 4 सैनिकों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।

3 अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बात की और बोला कि किसी भी समूह ने फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अतीत में इसी तरह के हमले बलूच अलगाववादी के द्वारा किये जा चुके है। मिली जानकारी के अनुसार बलूचिस्तान पाक का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत बन चुका है। प्राकृतिक गैस भंडार और खनिजों के  केस में भी यह बेहद समृद्ध है। हालांकि जिसका लाभ बलूचिस्तान को न मिलकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को मिलता है।

बलूचिस्तान में हर दिन हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। बलूचिस्तान आंदोलनकारियों का बोलना है कि सेना द्वारा स्थानीय लोगों के अपहरण, प्रताड़ना और हत्याओं के कारण से लोगों के मन में पाकिस्तान विरोधी भावनाएं और प्रबल हो चुकी हैं। इसके नतीजा यह हो रहा है कि  बलूच अलगाववादियों ने अब तक कई हमलों को अंजाम दे दिया जा चुका है। बलूचिस्तान में स्वायत्तता की मांग कर रहे समूहों में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA) और बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) हैं।

दक्षिणी फिलीपींस में महसूस हुए भूकंप के झटके, 7.0 की आंकी गई तीव्रता

जहां पटरी पर लौट रही थी जिंदगी, वहीं से सामने आई बड़ी लापरवाही

बिडेन ने पहले दिन व्हाइट हाउस में कांग्रेस को भेजा व्यापक आव्रजन सुधार बिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -