जुए में 13 करोड़ हारने के बाद MP के युवक ने दिल्ली में आकर दी जान
जुए में 13 करोड़ हारने के बाद MP के युवक ने दिल्ली में आकर दी जान
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। अति सुरक्षा वाले विजय चौक पर पाए गए शख्स का नाम राम दयाल शर्मा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 30-35 वर्ष थी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला राम दयाल कल ही अपने घर से दिल्ली पहुंचा था।

अपने पीछे उसने 23 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें स्थानीय सटोरियों का नाम भी लिखा हुआ है। हर पन्ने पर राम दयाल ने रुपयों का भी हिसाब लिख छोड़ा है। सुसाइड नोट के अंत में उसने लिखा है कि वो जुए में 13 करोड़ रुपए हार गया था। सुसाइड नोट में मृतक ने लिख है कि जिसके पैसे उसके पास बकाया थे, वो उसे परेशान करते थे।

दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल के मुताबिक वो इससे पहले भी एक बार दिल्ली अपनी जान देने आया था। सुबह 7 बजे एक सुरक्षा कर्मी ने शव को पेड़ से लटका देखा। इसके बाद दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई। इशके बाद शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। शव के पास से पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -