चीन में विस्फोट, 14 की मौत
चीन में विस्फोट, 14 की मौत
Share:

नई दिल्ली। चीन के शांझी प्रांत में फुगू काउंटी के शिनमिन में एक धमाका हो गया। धमाके से सभी दहल गए। हालांकि अभी तक इस मामले में यह जानकारी सामने नहीं आई है कि धमाका किसने किया या यह कैसे हुआ। मगर धमाके से करीब 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 147 घायल हो गए।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारत तक को नुकसान हुआ। इस मामले में एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने अपने प्रकाशन में जानकारी दी है कि धमाके के चलते घटनास्थल पर जो वाहन खड़े किए गए थे वे तक क्षतिग्रस्त हो गए।

दूसरी ओर घायलों को उपचार दिया गया है। हालांकि विस्फोट के बाद घटनास्थल पर अफरा - तफरी मच गई। लोग दहशत में थे। बदहवास लोग एंबुलेंस के लिए और घायलों की मदद के लिए चीखते रहे। विस्फोट की जानकारी मिलते ही सुरक्षा और जांच दस्ता मौके पर पहुंचा। अब मामले की जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -